Saturday, 13 June 2020

नुक़्ता क्या है और उसके उपयोगिता




नुक़्ता क्या है
आनंद कक्कड़


देवनागरी यानी हिन्दी में अंग्रेज़ी तथा उर्दू भाषा के शब्द निरन्तर प्रवेश कर रहे हैं, किन्तु उनका शुद्ध उच्चारण करने के लिए हिन्दी में लिपि चिन्ह नहीं हैं । इसलिए उनको शुद्ध रूप में लिखने के लिए हिन्दी के व्यंजनों के नीचे एक बिंदु लगाया जाता है | यह जो नीचे बिंदु लगाया जाता है यही नुक्ता कहलाता है ।
नुक़्ता की परिभाषा
मूल रूप से 'नुक़्ता' अरबी भाषा का शब्द है और इसका मतलब 'बिंदु' होता है। साधारण हिन्दी-उर्दू में इसका अर्थ 'बिंदु' ही होता है।
इस से उस अक्षर का उच्चारण परिवर्तित होकर किसी अन्य व्यंजन का हो जाता है।
जैसे -
'ज' के नीचे नुक्ता लगाने से 'ज़' बन जाता है और 'ड' के नीचे नुक्ता लगाने से 'ड़' बन जाता है।
नुक़्ते ऐसे व्यंजनों को बनाने के लिए प्रयोग होते हैं, जो पहले से मूल लिपि में न हों, जैसे कि 'ढ़' मूल देवनागरी वर्णमाला में नहीं था और न ही यह संस्कृत में पाया जाता है।
कृपया कुछ ध्वनियों के उच्चारण पर ध्यान दीजिये:
क़ - नुक़्तेवाला क, 'क़' का उच्चारण 'क' से मिलता-जुलता लेकिन ज़रा-सा भिन्न होता है और 'क़ीमत', 'क़ुरबानी' और 'क़त्ल' जैसे शब्दों में मिलता है।
ख़ - नुक़्तेवाला ख, 'ख़' का उच्चारण 'ख' से भिन्न होता है और 'ख़्याल', 'ख़ून', 'आख़िर' और 'ख़बर' जैसे शब्दों में मिलता है।
ग़ - नुक़्तेवाला ग, 'ग़' का उच्चारण 'ग' से भिन्न होता है और 'ग़म', 'ग़ैर', 'ग़लत' और 'ग़रीब' जैसे शब्दों में मिलता है।
फ़ - नुक़्तेवाला फ, 'फ़' का उच्चारण 'फ' से भिन्न होता है जो 'फ़रियाद, फ़कीर, फ़लसफ़ा, फ़र्ज़, फ़र्श, फ़ीता, फ़तवा, काफ़िला, और फ़साद', जैसे उर्दू के शब्दों में मिलता है।
वहीं अंग्रेज़ी के शब्द भी हैं - रफ़ू, फ़ायर,कफ़, फ़ेल, फ़ाइट, फ़ाइन और फ़ादर
ज़ - 'ज़' का उच्चारण 'ज' से भिन्न होता है और 'ज़माना', 'ज़रुरत', 'ज़न' (अर्थ: औरत), मज़दूर, इज़्ज़त, ज़हमत, ज़र्रा, ज़ेवर, मरीज़, ज़रा और 'ज़िन्दगी' जैसे शब्दों में मिलता है।
वहीं इसके अंग्रेज़ी के शब्द भी हैं - अंग्रेज़, प्रिज़्म, ज़ीरो,रोज़, इज़, क्विज़, रिज़र्वेशन र्और प्राइज़ आदि।
क, ख, ग में नुक़्ता का प्रयोग हिंदी भाषा में अनिवार्य नहीं है परन्तु ‘ज़’ और ‘फ़’ में नुक़्ता लगाना आवश्यक है।
नुक़्ता के प्रयोग से उस वर्ण के उच्चारण पर अधिक दबाव आ जाता है।
जैसे -
हिंदी में 'खुदा' का अर्थ होता है - 'खुदी हुई ज़मीन' और नुक़्ता लग जाने से 'ख़ुदा' का अर्थ 'भगवान्' हो जाता है।
हिंदी में 'गज' का अर्थ होता है - 'हाथी' और नुक़्ता लग जाने से 'गज़' का अर्थ 'नाप' हो जाता है।
नुक़्ता के साथ और नुक़्ता के बिना कुछ शब्दों के उदाहरण अर्थ सहित








   

No comments:

Post a Comment