प्रस्तावना :
मित्रों, कहकशां के शुरुआती दिनों में यह कोशिश की गई थी कि उर्दू शायरी की विशालता को थोड़ा और गहराई से समझ जाएं। दूर दूर से वो मज़ा कहाँ मिलेगा जो उसमें छुपा है।
इससे पूर्व अपने उस्ताद व शायर अपूर्व मिश्रा जी ने इस मुहिम को संभाला था और आज भी उसी उत्साह से हम सबको गाइड करते रहते हैं।
आज 2 वर्षो बाद अब एक दूसरे रूप में डिजिटल पटल और फॉर्मेट्स को इस्तेमाल करते हुये 30 मिनट की एक क्लास (माध्यम-ऑडियो, वीडियो, बुक लिंक्स, वेबिनार, ईमेल, fb & ब्लॉग इत्यादि) प्रत्येक रविवार 10 am पर हुआ करेगी।
जो आपको शायरी की तरफ एक कदम और नज़दीक ले जाएगी। आपकी शायरी की समझ बढ़ेगी और उतना ही आप ज्यादा मज़ा ले पाएंगे।
शायरी या कोई भी आर्ट फॉर्म आपको उस मूल तत्व से जोड़ रखता है जिसे ऊर्जा का स्रोत या प्रकर्ति या फिर भगवांन कहते हैं ।
इस डिजिटल मास्टर क्लास सीरिज़ में, नायाब ग़ज़लों की अनसुनी दास्तान और उनकी खूबियों से भी आपका परिचय होगा। ध्यान रहे गयज़ल का सफर के स्टार पर जारी है। गज़ल ना सिर्फ समय के साथ अपना रूप बदलती रही बल्कि गायकों ने भी हर दशक में इसे संजय संवारा । बेगम अख्तर, मेहदी हस्सान और जगजीत सिंह ने इसे नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया। और आज जो इस विधा की मक़बूलियत है उसमें गज़ल गायकों और संगीतकारों के कॉन्ट्रिब्यूशन को कभी भिलाय नही जा सकता। आपकी समातों को इसका भी अनुभव इन क्लासेज के दौरान होगा जो सर्वथा अविस्मरणीय रहेगा।
उस्ताद शायरों के द्वारा लिखी गज़ल व शायरी की विवेचना आपको एक नई समझ देगी और नए विचारों के आयाम खोलेगी। मात्र टॉप 20 शेर या 5 ग़ज़लें एक शायर के रंग को समझने के लिए काफी होगी। फिर आप स्वयं उस यात्रा पे निकल पड़ेंगे और नेट पर उपलब्ध साहित्य आपकी जिज्ञासाएं शांत कर देगा।
मुझे उम्मीद है, ये कहकशाँ डिजिटल मास्टर्स क्लास बहुत से मित्रों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। जिसमें उपलब्ध कराई गए आलेख, ज्ञान, शायरी और संगीत (ऑडियो व वीडियो) आप संग्रहित किये बगैर नही रह पाएंगे........ये आपसे वादा है। यह एक इंटरैक्टिव फॉरमेट है जिसमें आप अपनी जिज्ञासाएं बिना हिचक शांत कर सकते हैं।
विगत 40 वर्षों से लेखन और ग़ज़लों का संग्रहण सदा से जो मेरा पैशन भी रहा है, आज उसके शेयर करने का समय आ गया है। प्रकर्ति के इस आदेश को मानते हुए मैं अपना यह छोटा से अनुदान माँ सरस्वती के शुभ चरण कमलों में अर्पित करता हूँ।
[रविवार 10 मई 2020 को आप से रूबरू होगी मास्टर्स क्लास सीरिज़ की पहली कड़ी]
- आनन्द कक्कड़
(एडमिन कहकशाँ व्हाट्सएप्प ग्रुप)
No comments:
Post a Comment